Subscribe Us

header ads

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन में समाज की एकजुटता पर जोर- पाकुड़।

 अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन में समाज की एकजुटता पर जोर- पाकुड़।


स्वदेशी भारत न्यूज़, संवाददाता ✍️


पाकुड़: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन पाकुड़ के शहरकोल में किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। जिले के सभी 6 प्रखंडों से सैकड़ों लोग इस सम्मेलन पहुंचे जिसमें कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, समाज में कमजोर लोगों को आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग करना और शिक्षा व संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। साथ ही युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों के सहयोग के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सम्मेलन का माहौल सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ