पाकुड़: अमड़ापाड़ा ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 10 दिन में हुईं मामले की उद्भेदन, तीन अपराधी गिरफ्तार!
हथियार, कारतूस, दो बाइक समेत लूटे गए चांदी के आभूषण और नकदी बरामद।
रिपोर्टर-धनंजय साहा✍️
पाकुड़: जिल के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के समीप किशुन वर्मा ज्वेलर्स में हुई हथियारबंद लूट की घटना का पाकुड़ पुलिस ने महज 10 दिनों के भीतर उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए आभूषण(एक किलो चांदी), नकदी, घटना में प्रयुक्त हथियार, कारतूस और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। अमड़ापाड़ा बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की थी। दुकानदार के बयान पर अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 68/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4) एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल/SIT का गठन किया गया। कुल छह टीमों ने लगातार सूचना संकलन और छापेमारी अभियान चलाया। मानवीय, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 10 दिनों के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लूटे गए आभूषण और नकदी बरामद, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब एक किलो चांदी के आभूषण, जिसमें चांदी के सिक्के, कमरबंद, कड़े एवं अन्य आभूषण शामिल हैं, बरामद किए। इसके अलावा जेवर रखने वाली ट्रे, थैले और डिब्बे, आभूषण नापने की मशीन, जेवर गलाने में इस्तेमाल होने वाले पत्थर के टुकड़े तथा ₹12,700 नकद भी बरामद किए गए।
पुलिस ने लूट में इस्तेमाल हथियार, कारतूस और दो मोटरसाइकिल—Pulsar N-160 एवं Passion Pro भी जब्त की हैं।- गिरफ्तार आरोपी का कई जिलों में आपराधिक इतिहास- पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण कुमार उर्फ पारो उर्फ करीब प्रवीण कुमार यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पाकुड़ के अलावा गोड्डा, जामताड़ा, देवघर और बोकारो जिले में पूर्व की लूट, डकैती और फायरिंग जैसी घटनाओं में वांछित रहा है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।


0 टिप्पणियाँ